Latest news
एमडीडीए ने मैसानिक लॉज में 77 अवैध निर्माणों को सील किया सूबे की 13 उत्कृष्ट सहकारी समितियों को किया सम्मानित सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल ‘समाधान दिवस’ में डीएम का एक्शन मोड, लापरवाह अधिकारियों को चेताया कांवड़ यात्रा से पूर्व सभी निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण किया जाएः मंत्री प्रदीप बत्रा 27 वर्षीय हार्ट अटैक मरीज की अत्याधुनिक बायोएब्जॉर्बेबल स्टेंट से सफल एंजियोप्लास्टी परिवहन मंत्री ने रामनगर और टनकपुर में निर्माणाधीन बस स्टेशनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की मुख्य सचिव ने नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक ली उत्तराखंड प्रीमियर लीग में पहली बार उतरेगी मसूरी शेरू क्लासिक, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच

[t4b-ticker]

Monday, July 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकांवड़ यात्रा से पूर्व सभी निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण किया जाएः मंत्री...

कांवड़ यात्रा से पूर्व सभी निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण किया जाएः मंत्री प्रदीप बत्रा

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार क्षेत्र के अंतर्गत आगामी कांवड़ यात्रा तथा वर्षाकाल में सम्भावित समस्याओं से निपटने की तैयारियों के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने हरिद्वार क्षेेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी कांवड़ यात्रा से पूर्व सभी निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने सड़कों की स्थिति, नालियों की मरम्मत तथा साफ-सफाई तथा अन्य सभी बुनियादी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।
मंत्री ने हर की पैड़ी स्थित पंतदीप पार्किंग को जोड़ने वाली सड़क मार्ग पर स्थित नाली के निर्माण का कार्य में तेजी लाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे को हरिद्वार से जोड़ने वाले मार्ग सहारनपुर-रूड़की-हरिद्वार एक्सप्रेस वे (एसपीयूआर) पर चल रहे कार्यों को भी जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए एनएचएआई को निर्देशित किया।
मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य कांवड़ यात्रा को सरल, सुगम एवं सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में लगभग 04 से 05 करोड़ श्रद्धालु यात्रा करते हैं जिसको देखते हुए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन गड्ढ़ामुक्त उत्तराखण्ड के तहत हरिद्वार क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य ससमय पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है साथ ही कांवड़ यात्रियों के लिए व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये गये हैं। इस अवसर पर अपर सचिव पीडब्ल्यूडी महावीर सिंह चैहान, एचओडी आरसी शर्मा, मुख्य अभियंता दयानन्द तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments