Latest news
एमडीडीए ने मैसानिक लॉज में 77 अवैध निर्माणों को सील किया सूबे की 13 उत्कृष्ट सहकारी समितियों को किया सम्मानित सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल ‘समाधान दिवस’ में डीएम का एक्शन मोड, लापरवाह अधिकारियों को चेताया कांवड़ यात्रा से पूर्व सभी निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण किया जाएः मंत्री प्रदीप बत्रा 27 वर्षीय हार्ट अटैक मरीज की अत्याधुनिक बायोएब्जॉर्बेबल स्टेंट से सफल एंजियोप्लास्टी परिवहन मंत्री ने रामनगर और टनकपुर में निर्माणाधीन बस स्टेशनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की मुख्य सचिव ने नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक ली उत्तराखंड प्रीमियर लीग में पहली बार उतरेगी मसूरी शेरू क्लासिक, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच

[t4b-ticker]

Monday, July 6, 2026
Homeउत्तराखण्ड27 वर्षीय हार्ट अटैक मरीज की अत्याधुनिक बायोएब्जॉर्बेबल स्टेंट से सफल एंजियोप्लास्टी

27 वर्षीय हार्ट अटैक मरीज की अत्याधुनिक बायोएब्जॉर्बेबल स्टेंट से सफल एंजियोप्लास्टी

हल्द्वानी। चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी के कार्डियोलॉजी विभाग ने 27 वर्षीय हार्ट अटैक मरीज का अत्याधुनिक बायोएब्जॉर्बेबल स्टेंट की सहायता से सफल उपचार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। मरीज को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल लाया गया था, जहाँ जांच में हृदय की प्रमुख धमनी एलएडी में गंभीर रुकावट पाई गई।
हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव यादव के नेतृत्व में उन्नत आईवीयूएस (इंट्रावास्कुलर अल्ट्रासाउंड) तकनीक की सहायता से अत्यंत सटीकता के साथ एंजियोप्लास्टी की गई और बायोएब्जॉर्बेबल स्टेंट प्रत्यारोपित किया गया। प्रक्रिया पूरी तरह सफल रही और हृदय की धमनी में रक्त प्रवाह सामान्य रूप से बहाल हो गया। उपचार के बाद मरीज की स्थिति स्थिर रही और उसे आवश्यक दवाइयों एवं जीवनशैली संबंधी सलाह के साथ स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इस अवसर पर डॉ. गौरव यादव ने कहा, “युवा मरीजों में हृदय रोग का उपचार केवल तत्काल जान बचाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके दीर्घकालिक हृदय स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखना आवश्यक है। बायोएब्जॉर्बेबल स्टेंट एक आधुनिक तकनीक है, जो कुछ वर्षों में धीरे-धीरे शरीर में अवशोषित हो जाता है और धमनी में स्थायी धातु नहीं छोड़ता। उचित मरीज का चयन, आईवीयूएस-निर्देशित सटीक प्रत्यारोपण और नियमित फॉलो-अप से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।” विशेषज्ञों का कहना है कि आजकल कम उम्र में भी हृदय रोग के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में सीने में दर्द, अत्यधिक पसीना, सांस फूलना या बेचैनी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क करें। समय पर उपचार से अधिकांश मरीजों का सफल इलाज संभव है। यह सफल प्रक्रिया चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी में उपलब्ध आधुनिक कार्डियक सुविधाओं और उन्नत इंटरवेंशनल तकनीकों का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो क्षेत्र के मरीजों को महानगरों जैसी उच्चस्तरीय हृदय चिकित्सा उपलब्ध करा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments