Latest news
विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिकाः मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से लिए एसआईआर पर सुझाव तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत मृतक एवं अपात्र के नाम से लिया राशन तो होगी कानूनी कार्रवाईः रेखा आर्य नेशन फर्स्ट’ की भावना और बड़े सपनों के साथ आगे बढ़े युवाः राज्यपाल राज्य मंत्रिमंडल ने बीसी खंडूड़ी और जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की मंत्री ने नौले-धारों के सुदृढ़ीकरण और संरक्षण पर ध्यान देने के अधिकारियों को दिए निर्देश राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

[t4b-ticker]

Friday, June 19, 2026
Homeउत्तराखण्डकार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहींः सीएम

कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहींः सीएम

हरिद्वार। सात मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा प्रस्तावित है। जिसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। व्यवस्थाओं का जायजा लेने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने बैरागी कैंप स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ मंच, सभा स्थल, पार्किंग और वीआईपी आगमन मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
प्रशासनिक अधिकारियों को साफ सफाई, पेयजल, बिजली और यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय से पहले पूर्ण करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी शामिल रहे।
दरअसल, उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर हरिद्वार में 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन बड़े पैमाने पर होने जा रहा है। 7 मार्च को आयोजित होने जा रहे इस बृहद कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे। हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद तैयारी का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत तमाम भाजपा नेता और अधिकारियों की फौज मौजूद रही। 7 मार्च को होने जा रहे कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार की 4 साल की उपलब्धियां से जुड़ी प्रदर्शनी लगेगी। साथ ही संशोधित आपराधिक कानून बीएनएस को लेकर भी प्रदर्शनी लगेगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सरकार के साथ-साथ भाजपा संगठन भी तैयारी में जुटा हुआ है।
उत्तराखंड में जल्द ही चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। यात्रा समाप्त होते ही हरिद्वार में भव्य और दिव्य कुंभ मेले का आयोजन प्रस्तावित है। यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य सरकार ने दोनों आयोजनों की तैयारियां काफी पहले ही शुरू कर दी थीं। अब व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं। उन्होंने भरोसा जताया इस वर्ष श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा का बेहतर और सुगम अनुभव मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कुंभ मेले को भी भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न विभागों के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं। व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग स्वयं उनके द्वारा की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments