Latest news
विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिकाः मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से लिए एसआईआर पर सुझाव तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत मृतक एवं अपात्र के नाम से लिया राशन तो होगी कानूनी कार्रवाईः रेखा आर्य नेशन फर्स्ट’ की भावना और बड़े सपनों के साथ आगे बढ़े युवाः राज्यपाल राज्य मंत्रिमंडल ने बीसी खंडूड़ी और जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की मंत्री ने नौले-धारों के सुदृढ़ीकरण और संरक्षण पर ध्यान देने के अधिकारियों को दिए निर्देश राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

[t4b-ticker]

Friday, June 19, 2026
Homeउत्तराखण्डनिजी फाउंडेशन ने किन्नर समाज के साथ किया होली मिलन कार्यक्रम

निजी फाउंडेशन ने किन्नर समाज के साथ किया होली मिलन कार्यक्रम

हरिद्वार। होली के हुड़दंग से दूर दूसरी ओर निजी फाउंडेशन ने होली को सामाजिक समरसता, स्वच्छता और नशा मुक्ति के संदेश के साथ मनाकर एक मिसाल पेश की। फाउंडेशन की ओर से किन्नर समाज के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। हरिद्वार नगर निगम की स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर सोनिया बुआ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। शहर के निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में फूलों और सूक्ष्म गुलाल से होली खेली गई। ताकि त्योहार का आनंद पर्यावरण के अनुकूल तरीके से लिया जा सके।
कार्यक्रम में फाउंडेशन की महिलाओं ने किन्नर समाज के सदस्यों को सम्मानित किया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे के अनुभव साझा किए और समाज में समानता, स्वीकार्यता और आपसी प्रेम को मजबूत करने की बात कही। होली मिलन कार्यक्रम के बाद किन्नर समाज और फाउंडेशन से जुड़ी महिलाएं रानीपुर मोड़ और आसपास के बाजारों में पहुंचीं। वहां उन्होंने दुकानदारों और राहगीरों को जूट के बैग वितरित किए और पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। लोगों ने भी पॉलिथीन का कम इस्तेमाल करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति पर भी विशेष जोर दिया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष विनीता गोनियाल ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि वे नगर निगम की ओर से ब्रांड एंबेसडर बनाई गई सोनिया बुआ के साथ इस आयोजन को कर पा रही हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हैण् होली जैसे त्योहार हमें समाज को एकजुट करने का अवसर देते हैं। ब्रांड एम्बेसडर सोनिया बुआ ने कहा कि नई उड़ान भारत फाउंडेशन की महिलाओं की ऊर्जा और समर्पण को देखकर उनके भीतर भी नई सकारात्मक शक्ति का संचार हुआ है।
उन्होंने कहा कि जब समाज के अलग अलग वर्ग एक साथ मिलकर शहर के लिए काम करते हैं, तो बदलाव निश्चित होता है। हम सभी मिलकर हरिद्वार को स्वच्छ, नशामुक्त और समावेशी शहर बनाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर समाज की ओर से सोनिया बुआ और रामा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं नई उड़ान भारत फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष विनीता गोनियाल, विभा गर्ग, गार्गी, अनिता शर्मा गुनमय, कुणाल सहित कई सदस्य शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments