Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डकृत्रिम अंग वितरण के लिए पहले दिन 120 वृद्धजनों का हुआ चयन

कृत्रिम अंग वितरण के लिए पहले दिन 120 वृद्धजनों का हुआ चयन

देहरादून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित वयोश्री योजना के अंतर्गत (आयु 60 वर्ष से अधिक) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर, जिला प्रशासन एवं जिला समाज कल्याण विभाग के सहयोग से पहले चरण में 10 सितंबर को स्थान पार्षद कार्यालय निकट शिव मंदिर हर्रावाला देहरादून मे शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 120 वृद्धजनों का पंजीकरण किया गया। सभी चयनित 120 वृद्धजनों को आगामी 17 सितंबर को लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट, सुभाष रोड देहरादून में कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि 11 सितंबर को नथुआवाला में भी इसी प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से शोविक दास, विशाल मौर्य, कुणाल कटारिया, आशुतोष दीक्षित तथा डीडीआरसी की तरफ से राजेश कुमार, उमेश ग्रोवर एवं जिला समाज कल्याण विभाग देहरादून की ओर से गंभीर सिंह रावत, गगन कुमार थापा और हर्रावाला पार्षद देवी दयाल ओडवाल ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments