Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डकेंद्रीय कृषि मंत्री ने भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान देहरादून का...

केंद्रीय कृषि मंत्री ने भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान देहरादून का दौरा किया

देहरादून। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान देहरादून का दौरा किया।
इस मौके पर श्री चौहान ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं जल संसाधनों का सतत प्रबंधन देश के कृषि विकास की आधारशिला है तथा यह विकसित भारत 2047 के लक्ष्य से सीधे जुड़ा हुआ है। उन्होंने मृदा एवं जल संरक्षण तकनीकों के ग्राम स्तर पर विस्तार हेतु स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और एक ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया। साथ ही, किसानों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से इन प्रयासों को जन आंदोलन के रूप में विकसित करने का आह्वान किया।
संस्थान से जुड़े किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से मृदा अपरदन में कमी आई है, अवनत भूमि का पुनर्वास हुआ है तथा जल संचयन संरचनाओं, यांत्रिक उपायों एवं बायो-इंजीनियरिंग तकनीकों से जल उपलब्धता में सुधार हुआ है। हाई-टेक बांस नर्सरियों द्वारा क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार बांस प्रजातियों की उपलब्धता भी प्रदर्शित की गई, जिसके अंतर्गत नदी तट कटाव नियंत्रण हेतु डेंड्रोकैलेमस स्टॉक्सी प्रजाति का वितरण हरिद्वार में किया गया।
संस्थान द्वारा आजीविका उन्मुख पहलों के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को मूल्य संवर्धन एवं आय विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसमें जैविक लहसुन एवं आंवला अचार निर्माण जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। उच्च मूल्य वाली फसल काली हल्दी की शुरुआत तथा बांस शिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भी ग्रामीण युवाओं एवं लघु किसानों की आय वृद्धि और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर दायित्वधारी विनय रूहेला, डॉ. चरण सिंह, डॉ. जे.एम.एस. तोमर, डॉ. डी.वी. सिंह, गिरीश भट्ट, डॉ बाँके बिहारी, डॉ सदिकुल इस्लाम, अमित चौहान आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments