Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजयुमो जिला कार्यकारिणी का गठन, दिव्यांशु भट्ट को सौंपा जिला मंत्री का...

भाजयुमो जिला कार्यकारिणी का गठन, दिव्यांशु भट्ट को सौंपा जिला मंत्री का दायित्व

पिथौरागढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा के साथ संगठन ने युवा कार्यकर्ता दिव्यांशु भट्ट को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा है। उनके मनोनयन पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह है।
संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने इसे युवा नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में एक दूरदर्शी और सकारात्मक कदम बताया है।
दिव्यांशु भट्ट के पूर्व शिक्षण संस्थान से भी उन्हें शुभकामनाएँ प्राप्त हुईं।
अपने मनोनयन पर दिव्यांशु भट्ट ने प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीप कोश्यारी, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अखिलेश रावत, युवा साहित्यकार जय प्रकाश पांडेय, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथियों एवं संगठन के समस्त सहयोगियों का विशेष आभार जताया।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा प्रदान किए गए इस दायित्व का निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण भाव से करेंगे। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए जनहित के कार्यों को गति देने का प्रयास करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments