Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकेंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मंत्री गणेश जोशी...

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मंत्री गणेश जोशी ने की भेंट

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान, मंत्री जोशी ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को गंगाजलि और उत्तराखण्ड के पारंपरिक औद्योनिक उत्पाद भेंट की। मुलाकात के दौरान राज्य में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने और नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा
कृषि मंत्री जोशी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जैसे मसूरी और नैनीताल पर पर्यटकों का अत्यधिक दबाव है। उन्होंने इस समस्या को कम करने और पर्यटकों को अधिक विकल्प प्रदान करने के लिए इन स्थलों के आसपास के क्षेत्रों में भी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने का आग्रह किया। जिस पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments