Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमहाराज के एक्शन के बाद कंपनी का अनुबंध निलंबित

महाराज के एक्शन के बाद कंपनी का अनुबंध निलंबित

देहरादून। प्रदेश के लोकनिर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति,  सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने एनएच 119 (नया एनएच-534) के किमी 175.00 से किमी 196.00 (गुमखाल से सतपुली) तक पक्की सड़क के साथ दो लेन का पुनर्वास और उन्नयन और सुदृढ़ीकरण का कार्य करवाने वाली मेसर्स कल्याण-शिवालिक इंफ्रा (जेवी) के पोकलैंड चालक द्वारा मलबा हटाने और सड़क खोलने को लेकर हुए विवाद के बाद डांडामंडी, दुगड्डा निवासी युवक की हत्या का संज्ञान लेते हुए उक्त कंपनी का अनुबंध तत्काल निलंबित करने के एनएच अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने एनएच 119 (नया एनएच-534) के किमी 175.00 से किमी 196.00 (गुमखाल से सतपुली) तक पक्की सड़क के साथ दो लेन का पुनर्वास और उन्नयन और सुदृढ़ीकरण का कार्य करवाने वाली मेसर्स कल्याण-शिवालिक इंफ्रा (जेवी) के पोकलैंड चालक द्वारा मलबा हटाने और सड़क खोलने को लेकर हुए विवाद के बाद डांडामंडी, दुगड्डा निवासी युवक सुमन देवरानी की हत्या का संज्ञान लेते हुए उक्त कंपनी का अनुबंध तत्काल निलंबित करने और दोषी पोकलैंड चालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
ज्ञात हो कि 7 जून 2025 की रात्रि में पहाड़ कटान के पाश्चात मार्ग को खोले जाने के सम्बन्ध में मेसर्स कल्याण-शिवालिक इंफ्रा (जेवी) के पोकलेन चालक और आवागमन करने वाले यात्रियों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई जिसके पश्चात  पोकलेन वाहन चालक द्वारा 01 यात्री को पोकलेन मशीन द्वारा क्षति पहुंचाई गई जिसके पश्चात उसकी मृत्यु हो गयी। उक्त प्रकरण का लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने विस्तृत संज्ञान लेते हुए कहा कि कार्यदायी कंपनी को अपने कर्मचारियों द्वारा या उनके बीच किसी भी गैरकानूनी, उपद्रवी या अव्यवस्थित आचरण को रोकने के लिए तथा कार्य स्थल के आसपास के क्षेत्र में शांति और लोगों तथा संपत्ति की सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर समय सभी उचित सावधानियां बरतनी चाहिए थीं लेकिन वह ऐसा करने में असफल रही है। इतना ही नहीं कंपनी द्वारा कई स्थानों पर कार्यस्थल से पहाड़ कटान के पश्चात मलबा पूर्ण रूप से नहीं हटाया गया है जिससे आने जाने वाले यात्रियों को पूर्ण रूप से सुरक्षित यातायात उपलब्ध नहीं कराया गया। एनएच अधिकारियों ने लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के सख्त रुख और उसके निर्देशों का पालन करते हुए तत्काल प्रभाव से कंपनी के अनुबन्ध के निलंबन की संस्तुति कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments