Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ पैदल मार्ग पर थारू ग्लेशियर टूटा, 100 मीटर रास्ता क्षतिग्रस्त

केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारू ग्लेशियर टूटा, 100 मीटर रास्ता क्षतिग्रस्त

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। लिनचोली के पास अचानक थारू ग्लेशियर टूटने से भारी मात्रा में बर्फ और मलबा मार्ग पर आ गया, जिससे करीब 100 मीटर पैदल रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है और मजदूरों की टीम लगातार बर्फ सफाई में लगी हुई है।
घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के अनुसार सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। पैदल मार्ग बाधित होने से केदारनाथ धाम में चल रहे द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्यों पर भी असर पड़ा है। मार्ग बंद होने के कारण घोड़े-खच्चरों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे निर्माण सामग्री और आवश्यक रसद की आपूर्ति रुक गई है।
चारधाम यात्रा से पहले इस तरह की प्राकृतिक घटनाओं ने जहां प्रशासन की तैयारियों की परीक्षा ले ली है, वहीं यात्रा मार्ग को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखना अब सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गया है। वहीं, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा घायल होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वर्तमान में क्षेत्र की स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है। आपदा कंट्रोल रूम से स्थिति की लगातार लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है तथा मौके पर तैनात टीमों द्वारा मार्ग को शीघ्र सुचारु करने को लेकर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए श्रमिकों एवं संबंधित कार्मिकों को आवश्यक उपकरणों के साथ तैनात किया गया है, जो अवरुद्ध मार्ग को साफ करने में जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments