Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने मेडिकल स्टोरों का किया निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने मेडिकल स्टोरों का किया निरीक्षण

देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सचिव सीमा डुँगराकोटी ने शहर के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर खामिया पाये जाने पर दिशा निर्देश दिये। यहां उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुँगराकोटी ने ट्टसेफ ड्रग, सेफ लाईफ’ के तहत ड्रग विभाग के साथ जनपद देहरादून में पटेलनगर क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें मनेन्द्र सिंह राणा वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, विनोद जगुडी एवं निधि रतूडी, औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, जनपद देहरादून शामिल रहे। निरीक्षण में कई मेडिकल स्टोर के लाइसेंस, फार्मासिस्ट के रिकॉर्ड, कोल्ड स्टोरेज फेसिलिटी, एक्सपायर दवाईयां तथा उनके निपटारे की प्रक्रिया, नारकोटिक्स ड्रग के विषय में जानकारी आदि आवश्यक विषयों पर पूछताछ की गयी और आवश्यक दिशाकृनिर्देश भी दिये गए। एकृवन फॉर्मेसी, पश्चिम पटेलनगर, में फॉर्मासिस्ट प्रीति गोयल अनुपस्थित रही। स्टोर में कक्षा 10 वीं पास आशिष देवीलाल उपस्थित पाये गए, जिस पर निरीक्षण टीम द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।
02 सीसीटीवी कैमरे पाये गए और प्रिफज के तापमान डिस्प्ले पर 17 डिग्री तापमान पाया गया। तापमान डिस्प्ले को ठीक कराने के निर्देश दिये गए। उक्त स्टोर में फॉर्मासिस्ट की अनुपस्थिती और अन्य अनियमितताओं के मद्देनजर, निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर को उसी समय बंद करवाया गया और स्पष्टीकरण अतिशीघ्र कार्यालय ड्रग विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये गए। इसी प्रकार विभिन्न मेडिकल स्टोरों पर निरीक्षण के दौरान खामिया पाये जाने पर जरूरी दिशा दिर्नेश दिये गये। खालसा मेडिकल स्टोर, पश्चिम पटेलनगर, फॉर्मासिस्ट संदीप पाल निरीक्षण के दौरान उपस्थित पाये गए। 02 सीसीटीवी कैमरे और फिज में तापमान डिस्प्ले पाया गया। एक्सपायर दवाईयों का स्टोरेज भी पाया गया। दवाईयों के कमकृविक्रय बिल का भी निरीक्षण किया गया। बताया गया कि नार्कोटिक्स दवाईयां स्टोर में नहीं बेची जाती। कफ सिरप के विषय में भी पूछताछ करने पर पाया गया कि कफ सिरप बैंक से पृथक कर रखी गयी है। निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर की साफकृसफाई के निर्देश दिये गए। एमपीएस मेडिकोज, निकट महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, पटेलनगर, फॉर्मासिस्ट मनोज तिवारी उपस्थित पाये गए। प्रिफज में तापमान डिस्प्ले पाया गया। कयकृविक्रय बिल दिखाया गया। मार्कोटिक्स दवाईयों का भी विक्रय किया जाता है। एक्सपायर दवाईयों का स्टोरेज भी पाया गया। निरीक्षण टीम द्वारा उक्त स्टोर के कयकृविक्रय रजिस्टर को व्यवस्थित और सही करने के निर्देश दिये। एकृवन फॉर्मेसी, निकट महंत इंदेश हॉस्पिटल, पटेलनगर, देहरादून फॉर्मासिस्ट अंजुम निरीक्षण के समय उपस्थित पायी गई। फ्रीज में तापमान डिस्प्ले, 3 सीसीटीवी कैमरे और एक्सपायर दवाईयों का स्टोरेज पाया गया। नार्कोटिक्स और कयकृविक्रय बिल के रजिस्टर/फॉईल के साथ कम्प्यूटर पर भी दिखाई गयी। निरीक्षण टीम द्वारा उचित दिशा-निर्देश दिये गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments