Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने जल भराव क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण, समस्या की पहचान और...

डीएम ने जल भराव क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण, समस्या की पहचान और समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मानसून अवधि के दौरान नगर निगम क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरी और एसडीएम कुमकुम जोशी की अध्यक्षता संबंधित विभागों के सहयोगी अधिकारियों को शामिल करते हुए त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्यूआरटी) का गठन किया है। त्वरित प्रतिक्रया दलों को जल भराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने, समस्या की पहचान और समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि आम लोगों को जल भराव से परेशानी का सामना न करना पड़े।
नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना, जल संस्थान के ईई आशीष भट्ट, पेयजल निगम के ईई जीतमणी बेलवाल एवं सिंचाई विभाग के ईई ईआर पुरूषोत्तम को सदस्य नामित किया गया है। इस त्वरित प्रतिक्रया दल को देहरादून नगर निगम के जल भराव क्षेत्र प्रिंस चैक, दर्शलनाला चैक, डीएल रोड चैक, सहारनपुर चैक, राजपुर रोड़, द्रोण चैक, जोहरी रोड़ जाखन, डालनवाला, रेलवे स्टेशन, 57-16डीएल लेन, न्यू ओपीडी दून, लखीबाग चैक, सहारनपुर चैक, 53एफ राजपुर रोड, हाथी बडकला, चन्द्रकॉलोनी, दून विहान वार्ड-6, कंडोली वार्ड-5 तथा चन्द्र लोक कॉलोनी क्षेत्रों में जल भराव समस्या के समाधान की जिम्मेदारी दी गई है।
एसडीएम हरिगिरी की अध्यक्षता में जल संस्थान के ईई सतीश नौटियाल, सिंचाई विभाग के ईई दीक्षांत गुप्ता और नगर निगम के ईई रचना पायल को दूसरी क्यूआरटी का सदस्य नामित किया गया है। इस क्यूआरटी को टचवुड स्कूल, सहस्त्रधारा रोड, आराघर से धर्मपुर चैक, रायपुर क्षेत्रान्तर्गत जोगीवाला, लाडपुर, रिंग रोड, गुरुद्वारा नालापानी, मयूर विहार, आईटी पार्क पैसिफिक गोल्फ तक, भानियावाला, विष्णुलोक कॉलोनी, वाणी विहार, हरिद्वार रोड, थानो रायपुर, रिस्पना पुल, विजय दर्शनी, मालियान मोहल्ला बाजार, नेहरू कॉलोनी, नवादा थापा मार्ग, प्रगति विहान डिफेंस कॉलोनी, मियावाला पुल, नेहरू ग्राम गणेश नगर, चंद्रमण्डी, शिवपुरी भगत सिंह कॉलोनी, देव विहार, गणेश एन्क्लेव तथा भरत सिंह कॉलोनी में जलभराव समस्या के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं एसडीएम कुमकुम जोशी की अध्यक्षता में जल संस्थान के ईई सतीश नौटियाल, सिंचाई विभाग के ईई दीक्षांत गुप्ता एवं नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक मनीष दरियाल को तीसरी क्यूआरटी में सदस्य नामित किया गया है। तीसरे क्यूआरटी को जीएमएस रोड, नीलकंठ कॉलोनी केदारपुरम, मोथरोवाला, पुराना बाईपास चैक हरिद्वार रोड, द्रोणा पुरी कॉलोनी, भागीरथी पुरम बंजारावाला रोजवैली एन्क्लेव, पीवी बंजारावाला, पंचायत भवन, बंजारावाला, शिमला बाईपास तिराहा, आईएसबीटी के पास, अनार वाला गुच्चू पानी, द्रोणा पुरी कॉलोनी, बल्लीवाला, संतोष नगर, कारगी ग्रांट, टीएचडीसी कॉलोनी, आस्था एन्क्लेव, टी स्टेट बंजारावाला, टर्नर रोड, गोकुल कुंज स्मृति नगर प्रेमनगर और संजय कॉलोनी में जल भराव की समस्या के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने क्यूआरटी में नामित सभी अधिकारियों को मानसून अवधि के दौरान उनको आवंटित स्थानों पर जल निकासी में व्यवधान व चोकिंग पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने और चिन्हित क्षेत्रों में स्थित नाले-नालियों की साफ-सफाई की वस्तुस्थिति का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश जारी किए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments