Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधतीन किलो अफीम के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

तीन किलो अफीम के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने दो नशा तस्करों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से तीन किलो से अधिक अफीम बरामद की गयी है। दोनों आरोपी बरेली से उत्तराखण्ड में अफीम तस्करी के लिए लाए थे। आरोपियों में से एक नशा तस्कर ऐसा भी है जिस पर डकैती, गैंगस्टर सहित कई मुकदमें दर्ज है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ की कुमायूँ टीम द्वारा कल थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर क्षेत्र से 2 शातिर नशा तस्करों को यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से 3 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में एसटीएफ द्वारा थाना किच्छा पुलिस को साथ लेकर गिरफ्तारी की गयी है। बताया कि पकड़े गये आरोपी सलीम पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम बहीपुर थाना बहेड़ी, जनपद बरेली, उ.प्र. व शेर मोहम्मद पुत्र रफीक अहमद निवासी बहीपुर थाना बहेड़ी जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश बड़े अन्तर्राज्यीय तस्कर हैं जो लम्बे समय से नशे के कारोबार में लिप्त हैं। बताया कि यह पूर्व में भी कई बार नशे की बड़ी खेप उत्तराखण्ड पहुँचाने में सफल रहे हैं। पकड़े गये आरोपियों में से एक सलीम के ऊपर बरेली के थाना बहेड़ी में 40 लाख की डकैती का मुकदमा वर्ष 2015 में दर्ज है, इसके अलावा इसके ऊपर गैंगस्टर सहित कई मुकदमें दर्ज हैं। पूछताछ में सलीम ने टीम को बताया कि वह अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को लड़ने के लिए नशे का कारोबार करता है जिससे भारी मुनाफा कमाकर वह उस पैसे से अपने मुकदमें लड़ता है। कल यह दोनों एक मोटरसाइकिल के जरिये मादक पदार्थ उत्तराखण्ड ला रहे था, जिसकी खपत किच्छा, रुद्रपुर व सितारगंज में की जानी थी, टीम के द्वारा जाल बिछाकर दोनो का धर-दबोचा गया है। दोनों से टीम द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में अफीम की सप्लाई करते हैं। ताकि यहाँ उसे भारी मुनाफे पर बेच सकें। एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरों के नाम की जानकारी हुई है. जिन पर कार्यवाही की जायेगी। एसएसपी द्वारा बताया गया कि बड़े अपराधों में मादक पदार्थों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मादक पदार्थों की तस्करी आर्गेनाइज क्रिमिनल्स के लिए राजस्व का एक बड़ा स्रोत है, जो उन्हें अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन प्रदान करता है। मादक पदार्थों की तस्करी अन्य गंभीर अपराधों, जैसे कि हथियारों की तस्करी, टारगेट कीलिंग, आतंकवादी घटनाएं और मानव तस्करी, को बढ़ावा देती है इसलिए नशा के छोटे कारोबार करने वालों को पकडने की बजाय नशे का कारोबार करने वाले बड़े मगरमच्छों को पकडने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments