Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डतुलसी जयंती 31 को मनाएगी ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद  

तुलसी जयंती 31 को मनाएगी ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद  

देहरादून। ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद की आज गांधी रोड स्थित महात्मा खुशीराम लाइब्रेरी में हुई बैठक में साहित्य जगत के शशि तुलसी दास जयंती समारोह की तैयारी को अंतिम रूप देते हुए तय किया गया कि उक्त समारोह आगामी 31 जुलाई को अपराह्न तीन बजे सर्वे चैक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। उक्त समारोह को भव्य रूप से मनाने हेतु परिषद द्वारा सदस्यों के दायित्व निर्धारित किए गए।       बैठक में परिषद के अध्यक्ष पंडित सुभाष चंद्र जोशी जी ने बताया कि समारोह हिंदी जगत के दो मूर्धन्य विद्वान मुख्य वक्ता के रूप में तुलसीदास जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार रखेंगे। इनके अतिरिक्त कई महंत एवं संत भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
परिषद के महामंत्री उमानरेश तिवारी ने बताया कि उक्त समारोह के प्रचार प्रसार हेतु परिषद शहर के मुख्य चैराहों पर होर्डिंग लगाएगी। आसदृपास के ब्राह्मण संगठनों व विद्वतजनों को कार्यक्रम में आमंत्रण देगी। बैठक की अध्यक्षता पंडित सुभाष चन्द्र जोशी ने तथा संचालन उमानरेश तिवारी ने किया। बैठक में परिषद के मुख्य संरक्षक एस.पी.पाठक, एस.एन.उपाध्याय, डॉ.वी.डी.शर्मा (प्रवक्ता), पंडित शशिकांत दूबे, रविकांत मिश्रा, विनयशंकर पांडे, दिनेश्वर नाथ द्विवेदी, गणेश पाण्डेय, डी.एम.तिवारी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments