Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय मंच पर चमके उद्योगपति डॉ. अमित डी. ओझा, ‘राष्ट्रीय गौरव अवार्ड’...

राष्ट्रीय मंच पर चमके उद्योगपति डॉ. अमित डी. ओझा, ‘राष्ट्रीय गौरव अवार्ड’ से हुए सम्मानित

देहरादून। उद्योग और नवाचार के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले सुप्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. अमित डी. ओझा को उनके दो अग्रणी व्यावसायिक उपक्रमों मां की रसोई रेस्टोरेंट और रंगत पेंट्स दृ की सराहनीय उपलब्धियों के लिए भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा ‘राष्ट्रीय गौरव अवार्ड’ से नवाजा गया। यह भव्य सम्मान समारोह देश की राजधानी नई दिल्ली के संविधान क्लब में आयोजित किया गया, जहां भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के. जी. बालकृष्णन ने डॉ. ओझा को यह सम्मान प्रदान किया। इस गरिमामय अवसर पर कई केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, नीति आयोग के अधिकारीगण और देशभर से आए गणमान्य उद्योगपति व समाजसेवी भी मौजूद रहे।
डॉ. ओझा द्वारा शुरू किया गया ‘मां की रसोई’ आज केवल एक रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा एक आंदोलन बन चुका है। पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ यह रेस्टोरेंट सामाजिक सहभागिता का भी प्रतीक है, जहां स्वाद के साथ संवेदनाएं भी परोसी जाती हैं। वहीं, ‘रंगत पेंट्स’ ने अपने उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और उपभोक्ता संतुष्टि के सिद्धांतों के कारण बाजार में विशेष स्थान बनाया है। इस ब्रांड ने पेंट उद्योग में एक नई पहचान स्थापित की है और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा दिया है। यह सम्मान मेरी पूरी टीम, मेरे परिवार और उन सभी सपनों का है जिन्हें मैंने वर्षों से संजोया है। मां की प्रेरणा से शुरू हुई मेरी यह यात्रा आज एक राष्ट्रीय स्तर की पहचान बन गई है। मैं भारत सरकार, नीति आयोग और इस पुरस्कार समिति का दिल से आभार प्रकट करता हूं। यह मेरे लिए गर्व और प्रेरणा दोनों का क्षण है। डॉ. ओझा का जीवन यह दर्शाता है कि यदि कार्य में समर्पण हो, सोच में सामाजिकता हो और कदमों में आत्मविश्वास हो, तो सफलता दूर नहीं होती। उनका यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की जीत है, बल्कि यह हर उस युवा उद्यमी के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को आकार देने की चाह रखता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments