Latest news
स्वास्थ्य विभाग को मिले 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के दिए निर्देश उत्तराखंड के 44 हजार गैस उपभोक्ताओं को सरेंडर करना होगा सिलेंडर सीएम ने श्री श्री रविशंकर से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर डीएम ने ली अफसरों ... दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभ... जिला प्रशासन की क्यूआरटी की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में एक दुकान से बरामद किए 135 व्यावसायिक सिलेंडर; म... हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने राज्यपाल से की भेंट

[t4b-ticker]

Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तराखण्डदिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने...

दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भेंट कर बणगांव चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग एवं दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास हमारा उद्देश्य है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र के गांवों तक सड़क सुविधाओं के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अपेक्षा की। इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष चैन सिंह महर, विजय बडोनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख शैलेन्द्र कोहली, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधान संघठन उत्तरकाशी जगबीर रावत, कृषक कृषि उद्यमी उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष बलबीर रावत, पूर्व संघठन मंत्री एबीवीपी प्रहलाद राणा, पूर्व सैनिक राज्य आंदोलनकारी संघठन अध्यक्ष महाबीर सिंह चौहान, कुलबीर सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नितेश रावत, विपिन बिष्ट, कुलदीप रावत, मंजीत राणा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments