Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डदेशविरोधी राजनीति के खिलाफ, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक भाजपा में शामिल

देशविरोधी राजनीति के खिलाफ, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक भाजपा में शामिल

देहरादून। आज बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने स्वतस्फूर्त पार्टी मुख्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने बताया, वे पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने आए हैं ताकि देशविरोधी राजनैतिक ताकतों को करारा जवाब दिया जा सके। राजधानी में बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में आज बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा जताई। इस दौरान कार्यालय में उपस्थित प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल ने उन सब बातचीत कर संगठन की रीति नीति की जानकारी दी। उसके उपरांत सभी को पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई। सभी नवांगतुक सदस्यों का स्वागत करते हुए परिहार ने कहा, भाजपा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को जीने वाली पार्टी है। हम राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम की अवधारणा को अपनाने वाले कार्यकर्ताओं का दल है। हमारे इन विचारों, सिद्धांतों और भावनाओं को सैनिकों से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। ऐसे में आप सभी जवानों का अनुशासित जीवन और कर्मठता पार्टी को और अधिक मजबूत करेगा। ताकि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को हम समय पूर्व प्राप्त करने में सफल हों।
इस दौरान पार्टी में शामिल पूर्व सैनिकों में एकसुर में कहा, जिस गति से देश, पीएम नरेंद्र मोदी नेतृत्व में विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वह अभूतपूर्व है। बावजूद इसके विगत कुछ वर्षों में विभिन्न राजनीतिक दलों और उनके नेताओं द्वारा ऐसे नकारात्मक प्रयास किया जा रहे हैं कि विकास की रफ्तार कम हो और देश की छवि खराब हो। इसी क्रम में जो कुछ दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय एआई समिट में कांग्रेस पार्टी ने किया, उससे हमें लगा कि अब समय आ गया है कि पीएम मोदी की नीतियों को मजबूत करने के लिए आगे आया जाए। हम सब पूर्व सैनिकों की आपस में बातचीत हुई और आज हम यहां है। और भी बहुत से जवान आना चाहते हैं लेकिन समय की सामंजस्यता के चलते यह संभव नहीं हो पाया, वे भी शीघ्र पार्टी में शामिल होंगे।
आज पार्टी में शामिल होने वाले में ऑनरेरी कैप्टन अजय रावत, कैप्टन बचन सिंह रावत, कैप्टन चंदन सिंह, कैप्टन मदन सिंह गोसाई, सूबेदार दिलीप सिंह राणा, हवलदार श्याम पंवार, मदन सिंह गुसाईं, महिपाल सिंह, रंजन चतुर्वेदी, जगत सिंह पुंडीर, विक्रम सिंह, विनोद अवस्थी, भगत सिंह राणा के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक रहे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल के साथ प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु संगथानी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments