Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डदो बसों की आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल

दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल

ऋषिकेश। मंगलवार सुबह देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के समीप को दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान एक कार भी इसकी चपेट में आ गई। हादसे में दोनों बसों के साथ कार को भी नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी वाहनों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग और बसों में बैठे दो यात्री घायल हो गए।
कार सवारों को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बस में घायल हुए दो यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 8.30 बजे ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, देखा कि देहरादून की ओर से आ रही विश्वनाथ सेवा की बस और चार धाम यात्रा पर जा रही एक श्रद्धालुओं की बस आमने-सामने से टकराई हुई है। इन बसों की चपेट में एक कार भी आई है। राहगीरों ने बसों में और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर तत्काल एक्शन लिया और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू की।
कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कार सवार तीन घायलों को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दो घायलों को सरकारी अस्पताल में लाया गया है। डॉक्टरों ने घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है। जानकारी मिली है कि देहरादून की ओर से आ रही बस ओवरटेक कर रही थी, इस दौरान वह सामने से आ रही श्रद्धालुओं की बस से टकरा गई। जिसमें कार भी चपेट में आ गई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments