Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डनैनी दून ट्रेन की चपेट में आने से देहरादून के व्यक्ति की...

नैनी दून ट्रेन की चपेट में आने से देहरादून के व्यक्ति की मौत, क्षत विक्षत अवस्था में मिला शव

देहरादून। एक व्यक्ति अचानक झाड़ियों से निकल कर आया और ट्रेन के नीचे आ गया। पुलिस ने ट्रैक के पास से शव बुरी हालत में बरामद किया।
नैनी दून एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मान कर मामले की जांच कर रही है। डोईवाला के प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि रेलवे स्टेशन हर्रावाला की ओर से पुलिस को सूचना मिली कि मियांवाला के समीप एक व्यक्ति की नैनी दून ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। ट्रेन के लोको पायलट महेश चंद कांडपाल ने पुलिस को बताया कि करीब साढ़े बारह बजे एक व्यक्ति अचानक झाड़ियों से निकल कर आया और ट्रेन के नीचे आ गया। लुंठी ने बताया कि मृतक की पहचान दिनेश कुमार (48) पुत्र चमन लाल निवासी नया गांव मिंया देहरादून के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments