Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएम के प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत डीएम ने अपनी कोर टीम संग...

पीएम के प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत डीएम ने अपनी कोर टीम संग बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देहरादून। राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित प्रतिभाग को दृष्टिगत रखते हुए आज जिलाधिकारी सविन बंसल ऋषिपर्णा सभागार में अपनी कोर टीम के साथ तैयारी एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कार्यक्रम से संबंधित समस्त विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री की उपस्थिति प्रस्तावित है। उन्होंने स्थल व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, मीडिया प्रबंधन, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा एवं आपात सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से सभी तैयारियों का निरंतर स्थल निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में ,मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, कुमकुम जोशी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments