Latest news
कुम्भ मेला के दृष्टिगत सीएम ने हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी परिवार और समाज को जोड़ने तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यमः सीएम दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गढ़वाली कविताओं की गूंज के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय उत्तराखण्ड कौथिग मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन आपदा प्रबंधन दिवस की रूपरेखा तय मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

[t4b-ticker]

Saturday, November 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष समारोह को धूमधाम से मनाने की...

राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष समारोह को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर विभिन्न विभाग अपने स्तर से विशेष कार्यक्रम और जनकल्याणकारी पहलें भी कर रहे हैं। जिनमें जनजागरूकता अभियान एवं शिविरों का आयोजन प्रमुख रूप से शामिल है। राज्य सरकार का लक्ष्य रजत जयंती समारोह को जनभागीदारी से सार्थक बनाना है। इसी क्रम में साइबर कोषागार, देहरादून में दिनांक 3 नवंबर 2025 से दिनांक 9 नवंबर 2025 तक पेंशन जागरूकता शिविर के आयोजन किए जा रहे हैं। दिनांक 3 नवंबर को पेंशन स्वीकृति पारिवारिक पेंशन प्रारम्भ करने में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों एवं परेशानियों को दूर करने हेतु जागरूक अभियान चलाया जाएगा। वहीं 4 नवंबर को पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र को डिजिटल माध्यम से जमा करवाने के सम्बन्ध में जानकारी/जागरूकता/प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 5 नवंबर को पेंशनरों को आयकर सम्बन्धी जानकारी प्रदान करना एवं दिनांक 6 नवंबर को पेंशनरों को राज्य स्वास्थ्य योजना एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियों प्रदान किया जाना/स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पेंशनरों हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 7 नवंबर को पुलिस विभाग एवं बैंकों के सहयोग से कार्मिको/पेंशनरों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम/पेंशनरों हेतु पेंशन हेल्पलाइन नम्बर जारी किया जाएगा।
साइबर कोषागार, देहरादून में 8 नवंबर को 80 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की “क्ववत ेजमच“ सुविधा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में चर्चा आयोजित होगी एवं दिनांक 9 नवंबर को जनपद स्तर पर कार्यरत विभिन्न आहरण वितरण अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न देयकों एवं पेंशन प्रपत्रों में पायी जाने वाली कमियों/त्रुटियों के सम्बन्ध में चर्चा एवं समाधान किया जाएगा।
राज्य स्थापना की रजत जयंती पर कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तत्वाधान में कौशल एवं रोजगार महोत्सव, 2025 का आयोजन दिनांक 6 नवम्बर, 2025 को जनपद देहरादून के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (युवक), निरंजनपुर, माजरा में किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें प्रदेश भर से हजारों युवा प्रतिभाग करेंगे। इस महोत्सव में सैक्टोरियल पंडाल एवं विभागीय प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।
सैक्टोरियल पण्डाल में उद्योग विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पर्यटन विभाग, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग, उद्यान विभाग तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों के विवरण का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा। सैक्टीरियल पण्डालो में विभाग से सम्बन्धित विशेष उपलब्धियों के बारे में युवाओं को बताया जाएगा। साथ ही इन पंडालों में अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को भी बुलाया जायेगा। जो युवाओं को जागरूक एवं प्रेरित करने का काम करेंगे।
विभागीय प्रदर्शनी कार्यक्रम स्थल में राज्य सरकार के समस्त विभाग अपने विषय को ध्यान में रखते हुए विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगायेंगे, जिससे युवाओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित रोजगार/स्वरोजगार एवं लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रमो को जानने का अवसर मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments