Latest news
अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण कुंभ के लिये मेला क्षेत्र के साथ ही नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का होगा सुदृढ़ीकरण मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहनाः सीएम खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विकास को हरिद्वार व उधमसिंहनगर में अवसंरचना को मिल रहा प्रोत्साहन खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़ कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा कुमाऊं के किसी नगर निगम क्षेत्र में नहीं हो रहा पथ विक्रेता अधिनियम का पालन एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल

[t4b-ticker]

Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएम मोदी के जन्मदिवस पर “मानवता की सेवा के पथ पर” विशेष...

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर “मानवता की सेवा के पथ पर” विशेष स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

देहरादून। पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में “मानवता की सेवा के पथ पर” विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अस्पताल परिसर में दिनांक 17 से 20 सितम्बर तक आयोजित किया जा है। शिविर में पहले दिन कुल 246 रोगियों ने परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों को परामर्श और उपचार प्रदान किया। इसमें फिजिशियन एवं सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलजा खांसिली, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मरियम, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अविरल डोभाल ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में निःशुल्क ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर टेस्ट किए गए साथ ही पैथोलॉजी जांच एवं दवाइयों पर 15 प्रतिशत की विशेष छूट भी उपलब्ध कराई गई।
स्थानीय नागरिकों और मरीजों ने इस स्वास्थ्य शिविर का स्वागत करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया। मरीजों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं तक आसानी से पहुंचाते हैं बल्कि उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। इस अवसर पर पैनेसिया हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर रणवीर सिंह चौहान ने कहा “मानवता की सेवा ही हमारा वास्तविक धर्म है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर यह शिविर आयोजित करना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा प्रयास हमेशा से यही रहा है कि हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचे और कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रह पाए।“पैनेसिया हॉस्पिटल की इस पहल को आमजन से भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिला। अस्पताल प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि भविष्य में भी ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments