Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएम मोदी 6200 करोड़ रु की रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का करेंगे शिलान्यास

पीएम मोदी 6200 करोड़ रु की रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का करेंगे शिलान्यास

देहरादून। राजधानी देहरादून में यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को देहरादून दौरे के दौरान 6,200 करोड़ रुपये की बहुप्रतीक्षित रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड कारिडोर परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना शहर के ट्रैफिक जाम को कम करने, यात्रा समय घटाने और समग्र कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली मानी जा रही है।
यह एलिवेटेड कारिडोर लगभग 26 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें रिस्पना नदी पर 12 किलोमीटर और बिंदाल नदी पर 14 किलोमीटर लंबा चार लेन का मार्ग विकसित किया जाएगा। परियोजना का मार्ग कारगी से शुरू होकर ब्राह्मणवाला, निरंजनपुर, विजयपुर और जाखन होते हुए मसूरी रोड के मालसी क्षेत्र तक पहुंचेगा। पूरे कॉरिडोर को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के हिसाब से डिजाइन किया गया है, जिससे शहर के भीतर आधे घंटे का सफर मात्र 10-12 मिनट में पूरा हो सकेगा।
इस परियोजना के पूरा होने के बाद घंटाघर, बल्लूपुर, राजपुर रोड, सहारनपुर रोड और आईएसबीटी क्षेत्र में ट्रैफिक की भारी भीड़ कम हो जाएगी। देहरादून में तेजी से बढ़ते वाहनों की संख्या और सीमित सड़क क्षमता के कारण हो रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यह एलिवेटेड रोड शहरवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। रोजाना हजारों वाहन चालक और यात्री अब सुगम, तेज और सुरक्षित यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से बनाई जा रही इस परियोजना के शिलान्यास के बाद भूमि सत्यापन, पुनर्वास एवं निर्माण कार्य तेज गति से शुरू हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल, आसपास के मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है। शिलान्यास समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दौरे में केवल रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास ही नहीं करेंगे, बल्कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और टिहरी जल विद्युत परियोजना के पंपिंग हाउस का भी लोकार्पण करेंगे। इन तीनों बड़ी परियोजनाओं का एक साथ उद्घाटन और शिलान्यास उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में नया अध्याय जोड़ेगा। रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड कारिडोर देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। यह परियोजना न सिर्फ स्थानीय यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। मसूरी रोड की ओर जाने वाले पर्यटकों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments