Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस महकमे में 10 डीएसपी को मिली नई तैनाती, 5 सीओ भी...

पुलिस महकमे में 10 डीएसपी को मिली नई तैनाती, 5 सीओ भी बदले

देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महकमे में फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। इस बार 15 डीएसपी (सीओ) को ट्रांसफर किया गया है। इनमें 10 डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस वो हैं जिन्हें हाल ही में पदोन्नति दी गई थी। अब इन्हें नई पोस्टिंग दे दी गई है। 5 डीएसपी का तबादला हुआ है। पिछले महीने पुलिस के सभी सवर्गों से इंस्पेक्टरों की डीएसपी पद पर पदोन्नति की गई थी।
डीएसपी चंद्र मोहन को हरिद्वार से टिहरी गढ़वाल भेजा गया है। डीएसपी भावना कैंथोला को उत्तरकाशी से अल्मोड़ा भेजा गया है। डीएसपी होशियार सिंह का तबादला पौड़ी गढ़वाल से पीटीसी नरेंद्र नगर किया गया है। डीएसपी चंचल शर्मा को सतर्कता सेल हाईकोर्ट नैनीताल से ट्रांसफर करके उत्तरकाशी भेजा गया है।
डीएसपी अंजना नेगी को उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग देहरादून से हटाकर नैनीताल भेजा गया है। डीएसपी उमेश मलिक को नैनीताल से हटाकर पिथौरागढ़ भेजा गया है। डीएसपी संतोष कुमार को क्षेत्रीय विभाग हल्द्वानी से अधिसूचना मुख्यालय ट्रांसफर किया गया है। डीएसपी वेद प्रकाश को नैनीताल से ट्रांसफर करके रुद्रप्रयाग भेजा गया है। डीएसपी संजय कुमार उप्रेती को देहरादून से एसडीआरएफ भेजा गया है। डीएसपी देवेंद्र सिंह को पौड़ी गढ़वाल से चंपावत भेजा गया है।
सीओ अनुज को जनपद देहरादून से जीआरपी हरिद्वार ट्रांसफर किया गया है। सीओ अनुज कुमार को पौड़ी गढ़वाल से ट्रांसफर करके देहरादून भेजा गया है। सीओ रीना राठौर को देहरादून से आईआरबी द्वितीय देहरादून ट्रांसफर किया गया है। सीओ विमल प्रसाद को अल्मोड़ा से चंपावत भेजा ट्रांसफर किया है। सीओ नितिन लोहानी को सीआईडी सेक्टर हल्द्वानी से देहरादून ट्रांसफर किया गया है। गौरतलब है कि बुधवार रात को ही देहरादून के एसएसपी ने 30 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए थे। इसे देहरादून के पुलिस महकमे में सबसे बड़ा तबादला माना जा रहा है। अब 15 डीएसपी के ट्रांसफर से पुलिस महकमे की कार्यशैली में बदलाव की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments