Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डपेपर लीक केस, पूछताछ के लिए मुख्य आरोपी खालिद के घर पहुंची...

पेपर लीक केस, पूछताछ के लिए मुख्य आरोपी खालिद के घर पहुंची एसआईटी

हरिद्वार। यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग) पेपर लीक मामले में गठित की गई एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने अपनी जांच शुरू कर दी है। शनिवार की सुबहे एसआईटी की टीम पेपर लीक केस के मुख्य आरोपी मोहम्मद खालिद मलिक के घर सुल्तानपुर पहुंची।
इस दौरान एसआईटी के साथ स्थानीय पुलिस भी थी। एसआईटी ने करीब एक घंटे तक खालिद के पिता और बहनों से पूछताछ की। हालांकि एसआईटी ने कोई आधिकारिक बयान तो नहीं दिया, लेकिन घर के अंदर और बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद एसआईटी वापस हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि हरिद्वार के रोशनाबाद मुख्यालय में एसआईटी का संवाद कार्यक्रम है। संवाद कार्यक्रम के बाद एसआईटी फिर से पूछताछ करने गांव आएगी। दो पहले ही प्रशासन ने खालिद के चाचा के खिलाफ अतिक्रमण की कार्रवाई करते हुए उनकी निर्माणधीन दुकान तोड़ी थी। वहीं पिता पर भी बिजली चोरी का आरोप लगा था। इसीलिए पुलिस ने खालिद के पिता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments