Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डपेपर लीक मामले को लेकर बेरोजगार संघ का सचिवालय कूच

पेपर लीक मामले को लेकर बेरोजगार संघ का सचिवालय कूच

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले बेरोजगार युवाओं के सपने नकल माफिया चूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले कुछ सालों में लगातार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। और लगातार भर्ती परीक्षा सवालों के कटघरे खड़ी रही है। रविवार को आयोजित हुई उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की पेपर को लेकर हुआ है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले प्रदेश भर से आए बेरोजगार युवाओं ने सोमवार को सचिवालय कूच किया, जहां उनकी पुलिस ने हल्की नोकझोंक भी हुई। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाला पदाधिकारी यूकेएसएसएससी के चेयरमैन से वातां के लिए अड़े हुए थे। जिस पर पुलिस को कहना था कि पांच लोग जाकर वार्ता कर सकते है लेकिन पदाधिकारियों को कहना था कि जिम्मेदार लोगा मौके पर परेड़ ग्राउण्ड पहुंचकर उनसे वार्ता करें।
यूकेएसएसएससी का एग्जाम रविवार सुबह 11 बजे प्रदेश के 445 केंद्रों में आयोजित हुआ। लेकिन बेरोजगार संघ का दावा है कि परीक्षा शुरू होने के करीब आंधे घंटे बाद ही 11.35 बजे पेपर का एक सेट लिक हो गया। बेरोजगार संघ का मानना है कि हरिद्वार के एक सेंटर से पेपर लिक हुआ है। जिसके बाद बाद बेरोजगार संघ दावा कर रहा है कि पेपर की गोपनीयता भंग हुई है। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल का कहना है कि जो पेपर बाहर आया था, और परीक्षा में अभ्यर्थियों के मिले पेपर का मिलान किया गया तो कई प्रश्न मिल रहे हैं।
पेपर लीक का दावा करने के बाद अब बेरोजगार संघ ने 22 सितंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में इकट्ठा होकर सचिवालय कूच करने का ऐलान था। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश भर से सैकड़ों युवा धरना देन व सचिवालय घेराव के लिए सोमवार को देहरादून पहुंचे। प्रर्दशन के साथ-साथ ही इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करने की मांग रखी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments