Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपेपर लीक मामले में बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत, ईमानदारी से पास हुए...

पेपर लीक मामले में बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत, ईमानदारी से पास हुए उम्मीदवारों को मिलेगा न्याय

देहरादून: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में मेहनत से चुने जाने वाले उम्मीदवारों ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि जिन्होंने पेपर लीक किया, उनके खिलाफ कार्रवाई हो लेकिन हमारा भविष्य खराब न हो। पूर्व सीएम ने उन्हें न्याय मिलने का अस्वाशन दिया I

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में सरकार की जांच चलती रहे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो, लेकिन जिन उम्मीदवारों ने ईमानदारी से अपनी प्रतियोगी परीक्षा पास कर चयन पाया है, उन्हें न्याय दिलाया जाए।

इस दौरान उम्मीदवारों ने पूर्व सीएम को अपनी पारिवारिक और आर्थिक स्थिति से भी अवगत कराया। साथ ही अनुरोध किया कि इस पूरे मामले का जल्द समाधान कर चयनित उम्मीदवारों को शीघ्र नियुक्ति दिलाई जाए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उम्मीदवारों को आश्वासन दिया कि सरकार इस मामले की एसटीएफ से जांच करा रही है।

पेपर लीक मामले में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। सरकार इस प्रकरण को लेकर काफी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। वह खुद भी इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सख्त कार्रवाई के लिए कह चुके हैं। ईमानदारी और मेहनत से पास होने वाले वाले उम्मीदवारों के साथ अन्याय न हो, उन्हें जल्द न्याय मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments