Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रवीर कुमार श्रीवास्तव ने एमजीएल के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला

प्रवीर कुमार श्रीवास्तव ने एमजीएल के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला

देहरादून। प्रवीर कुमार श्रीवास्तव ने महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) के प्रबंध निदेशक के रूप में 30 अप्रैल 2026 से पद ग्रहण किया है। श्री श्रीवास्तव को गेल (इंडिया) लिमिटेड (‘गेल’) में तीन दशकों से अधिक का समृद्ध एवं विविध अनुभव प्राप्त है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संचालन, रणनीति और व्यवसाय विकास सहित कई महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिकाएँ निभाई हैं।
अपने उत्कृष्ट करियर में श्री श्रीवास्तव, गैस प्रोसेसिंग इकाइयों और पाइपलाइन नेटवर्क के संचालन एवं रखरखाव के साथ-साथ विभिन्न रणनीतिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गहराई से जुड़े रहे हैं। कॉर्पाेरेट स्तर पर उन्होंने योजना, रणनीति एवं एडवोकेसी, व्यवसाय विकास, गैस प्रबंधन केंद्र तथा सी एंड एमडी सचिवालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने गेल स्ट्रेटेजी 2030, संगठनात्मक परिवर्तन प्रबंधन, स्थिरता पहलों और कंपनी के नेट ज़ीरो एक्शन रोडमैप को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने विजापुर में भारत के सबसे बड़े प्रोटॉन एक्सचेंज मेम्ब्रेन (पीईएम) ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्रों में से एक की स्थापना, देश की पहली हाइड्रोजन ब्लेंडिंग पायलट परियोजना के कमीशनिंग तथा गेल की पहली स्मॉल-स्केल एलएनजी परियोजना के शुभारंभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाईकृजो भारत के स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण में महत्वपूर्ण मील के पत्थर हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments