Latest news
विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिकाः मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से लिए एसआईआर पर सुझाव तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत मृतक एवं अपात्र के नाम से लिया राशन तो होगी कानूनी कार्रवाईः रेखा आर्य नेशन फर्स्ट’ की भावना और बड़े सपनों के साथ आगे बढ़े युवाः राज्यपाल राज्य मंत्रिमंडल ने बीसी खंडूड़ी और जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की मंत्री ने नौले-धारों के सुदृढ़ीकरण और संरक्षण पर ध्यान देने के अधिकारियों को दिए निर्देश राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

[t4b-ticker]

Friday, June 19, 2026
Homeउत्तराखण्डसब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम का औचक निरीक्षण; पुराने विलेख पत्र...

सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम का औचक निरीक्षण; पुराने विलेख पत्र रजिस्टर जब्त

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में औचक निरीक्षण किया। डीएम की छापेमारी के दौरान गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। जिलाधिकारी द्वारा आज सब-रजिस्ट्रार कार्यालय, विकासनगर में औचक निरीक्षण/छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। औचक निरीक्षण के दौरान वर्ष 2018, 2024 एवं 2025 तक के मूल विलेख पत्र कार्यालय में संदिग्ध स्थिति में पाए गए, जिन्हें तत्काल कब्जे में लेते हुए जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि विक्रय हेतु प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री किए जाने के मामले भी पाए गए हैं, जो कि नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
इसके अतिरिक्त, जांच में धारा 47-ए के अंतर्गत स्टांप शुल्क की चोरी से संबंधित 47 प्रकरण भी चिन्हित किए गए हैं। यह वित्तीय अनियमितता का गंभीर मामला है, जिस पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय संचालन में पारदर्शिता की कमी, अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही तथा प्रक्रियात्मक नियमों के उल्लंघन जैसी अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं। इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत जांच करते हुए जिला प्रशासन द्वारा एक समग्र रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे शासन को प्रेषित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वर्तमान एवं पूर्व में तैनात सभी सब-रजिस्ट्रार के कार्यकाल के दौरान हुई समस्त गतिविधियों की गहन जांच की जाए। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त विभागीय एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन ने दोहराया है कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार अथवा अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, डीजीसी नितिन वशिष्ठ, तहसीलदार विकास नगर विवेक राजौरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments