Latest news
अतिवृष्टि से चमोली के नारायणबगड़ में भारी तबाही डीएम ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से न रहे वंचित, लापरवाही पर होगी कार्रवाईः डीएम मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृत... मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में कर रहा सतत निगरान... आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल रिकॉर्ड अनिवार्य धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, कहा-जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में नया विवाद, कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल

[t4b-ticker]

Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तराखण्डफूलदेई पर्व पर बच्चों संग मंत्री रेखा आर्या ने दिया प्रकृति संरक्षण...

फूलदेई पर्व पर बच्चों संग मंत्री रेखा आर्या ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

देहरादून। उत्तराखंड के पारंपरिक लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने राजकीय आवास पर कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के कार्यकर्ताओं और नन्हे बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों ने फूल अर्पित कर लोक परंपरा को जीवंत किया और पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि फूलदेई उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व “सर्वे भवंतु सुखिनः” की भावना के साथ सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाली का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व देवभूमि के लोगों की प्रकृति, पर्यावरण तथा फूल-पौधों के प्रति विशेष श्रद्धा और जागरूकता का भी प्रतीक है।
मंत्री ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया पर्यावरण संकट का सामना कर रही है, ऐसे समय में फूलदेई जैसे पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने और उसके संरक्षण का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की यह परंपरा पूरे विश्व को प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। कार्यक्रम में कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव बबीता साह लोहनी सहित कई बच्चे मौजूद रहे। इनमें गुनगुन, नायरा, समृद्धि, दिव्यांशी, शिवन्या, पीहु, आराध्या, प्राची, नेहा, गीतेश, राघव, शानवी और आरण्या प्रमुख रूप से शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments