Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबालिकाओं को दिया जा रहा ऐपण कला पेंटिंग का प्रशिक्षण

बालिकाओं को दिया जा रहा ऐपण कला पेंटिंग का प्रशिक्षण

देहरादून। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा गुरु-शिष्य हस्तशिल्प प्रशिक्षण प्रोग्राम के तहत ग्रामीण क्षेत्र की  बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे वे भविष्य में इस कला को संजोये रखते हुए अपने स्वरोजगार का साधन बना सकें। जिले के दशोली विकासखंड के सगर गांव में क्षेत्र की 30 बालिकाओं को उत्तराखंड की ऐपण कला पेंटिंग का 60 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में इस कला के माध्यम से अपना जीविकोपार्जन कर सकें। साथ ही इस विरासत को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने लिए मार्गदर्शन का भी काम कर सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि इस प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वालांें को 15 हजार रूपये व सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर रिंकी रावत व संजय बिष्ट ने कहा कि हैंड मेट एपण उत्तराखंड का फोक आर्ट है, जो विशेषकर शादी विवाह में बनाया जाता है। इस प्रशिक्षण से बालिकाएं भविष्य में अपना स्वरोजगार शुरु कर सकती हैं और अपने हाथों से बनाई हुई पेंटिंग को बेच सकती हैं। प्रशिक्षण ले रही सोनी, रिया व सुषमा बिष्ट ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें भविष्य में रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा एपण कला को जीआई टैग दिया गया है, जिसके माध्यम से उत्तराखंड की इस कला का देश-दुनिया में प्रचार प्रसार भी हो सकंे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments