Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी एवं नगरपंचायत बदरीनाथ ने पर्यावरण मित्रों का किया सम्मान, वर्दी वितरित...

बीकेटीसी एवं नगरपंचायत बदरीनाथ ने पर्यावरण मित्रों का किया सम्मान, वर्दी वितरित की

बदरीनाथ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )एवं नगरपंचायत बदरीनाथ के संयुक्त तत्वावधान में बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर 23 पर्यावरण मित्रों को नगर पंचायत बदरीनाथ द्वारा सम्मान किया गया तथा सम्मान स्वरूप वर्दी वितरित की गयी। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि नगर पंचायत  बदरीनाथ एवं बीकेटीसी में  वर्ष 2023 से हुए एमओयू के तहत श्री बदरीनाथ मंदिर में नगरपंचायत के पर्यावरण मित्र सफाई का कार्य करते है। आज बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उपाध्यक्ष रामचंद्र गौड़ ने संयुक्त रूप से पर्यावरण मित्रों को सम्मान स्वरूप वर्दी भेंट की तथा पर्यावरण मित्रों के द्वारा बदरीनाथ मंदिर परिसर में की जा रही स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ग्रीन-क्लीन उत्तराखंड “ की थीम को साकार किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी ( ईओ) सुनील पुरोहित तथा थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने भी पर्यावरण मित्रों का सम्मान किया तथा पर्यावरण मित्रों को प्रेरित किया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि  बरसात तथा सर्दी से बचाव करने हेतु उच्च गुणवत्ता के जैकेट एवं लोअर उपलब्ध कराये गये है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, सुपरवाइजर सुशील कुमार, महिला पर्यावरण मित्र पायल,
पर्यावरण मित्र प्रदीप आदि भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments