Latest news
‘बाला गौरिया’ फिल्म उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका... बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर माँ नंदा देवी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित यमकेश्वर विधानसभा अंतर्गत थल नदी में रक्षाबंधन कार्यक्रम हुआ आयोजित टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के लिए विश्व बैंक जारी रखेगा सहयोगः डोनोहोई सीएम ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व... ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया अपना विजन वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक

[t4b-ticker]

Thursday, August 27, 2026
Homeउत्तराखण्डबूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर माँ नंदा देवी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक...

बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर माँ नंदा देवी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

देहरादून। कैंट विधायक सविता कपूर के कार्यालय में माँ नंदा देवी मंडल के बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर नव नियुक्त मंडल प्रभारी सुरेंद्र राणा का स्वागत भी किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कैंट विधायक सविता कपूर ने मंडल प्रभारी सुरेंद्र राणा जी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि माँ नंदा देवी मंडल संगठन के सभी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री राणा के प्रभारी बनने के पश्चात संगठन और अधिक मजबूत होगा।
मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे ने कहा कि संगठन के सामने वर्ष 2027 का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा में पार्टी ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन की सक्रिय भूमिका तथा मुख्यमंत्री जी के विकास कार्यों को भी पार्टी की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी सुरेंद्र राणा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ सशक्तिकरण अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि विधायक सविता कपूर के नेतृत्व में मंडल के अधिकांश बूथ मजबूत हैं और जो बूथ अपेक्षाकृत कमजोर हैं, उन्हें भी आगामी समय में और अधिक सशक्त किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे ने की। इस अवसर पर राज्यमंत्री शमशेर सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री शेखर नौटियाल एवं विकास बेनवाल, पार्षद अंकित अग्रवाल, पार्षद संजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कोठियाल, राजकुमार तिवारी सहित मंडल पदाधिकारी, समस्त शक्तिकेंद्र संयोजक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments