Latest news
जिला प्रशासन की टीम ने कूड़ा बिनते बच्चे को किया रेस्क्यू लचर कार्यप्रणाली से बाज आने की सख्त हिदायत, चेताया दर्ज कर दी जाएगी प्रतिकूल प्रविष्टि, ठेकेदारों पर... जीवन शैली का हिस्सा बनाएं स्पोर्ट्सः रेखा आर्या महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक दिवसीय सी.एम.ई. कार्यक्रम का आयोजन अवैध मजार का ध्वस्तीकरण स्वागत योग्य, डेमोग्राफी के खिलाफ हर साजिश होगी बेनकाबः चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम 2027 के रण को अभी से बड़े बहुमत से जीतने में जुटी भाजपा सरकार, संगठन धारचूला से बंगापानी तक कांपी धरती, महसूस हुए  3.1 मैग्नीट्यूड भूकंप के झटके गंगनहर में नहाते समय डूबा भाई, बचाने कूदीं दो नाबालिग बहनें तेज बहाव में लापता, तलाश जारी मुख्यमंत्री ने दायित्वधारियों संग संवाद कर जनसेवा में उत्कृष्टता का आह्वान किया

[t4b-ticker]

Monday, April 28, 2025
Homeउत्तराखण्डभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने देहरादून कैंट विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। इस दौरान उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के माध्यम से पहलगाम हमले पर देशवासियों के मन की बात, दुनिया भर को सुना दी है। जिससे स्पष्ट हो गया है कि आक्रोश और प्रतिकार की आग में अब आतंकियों और उनके आकाओं का स्वाह होना तय है।
इस कार्यक्रम के प्रारंभ होने से पूर्व, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मौन रखा गया। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधन में उन्होंने कहा, आज पीएम मोदी ने पहलगाम हमले को लेकर जो कुछ कहा, वह देशवासियों को पहुंचे आघात और पीड़ा को दर्शाता है। उन्होंने देश को भरोसा दिलाया है कि आक्रोश और प्रतिकार की ज्वाला से देश के दुश्मनों का समूल नाश होना तय है। उनके संदेश के बाद 140 करोड़ भारतवासी उनके पीछे एकजुट हैं और उनके प्रत्येक कदम पर साथ मजबूती से खड़ा हैं। निर्दोषों के हत्यारों और उनके आकाओं को भारतीय सेना द्वारा कठोरतम सजा देना अब निश्चित हो गया है।
वहीं पीएम के निर्देश पर उत्तराखंड सरकार भी एक एक पाकिस्तानी को ढूंढ ढूंढ कर उन्हें वापिस देने की कार्यवाही में जुटी है। जिसमें सभी लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। बावजूद इसके जो छिपने बचने की कोशिश करेंगे, उनपर कठोर कानूनी कार्यवाही हमारी सरकार करेगी। यह कार्यक्रम कैंट विधानसभा के माँ नंदा देवी मंडल के बूथ संख्या 123 यमुना कॉलोनी में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में सामूहिकता से सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस प्रेरणादायक कार्यक्रम को सुनने वहां स्थानीय विधायक सविता कपूर, मण्डल अध्यक्ष श्रीदेव सूमन नगर सुमित पाण्डे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments