Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा महिला मोर्चा ने चुनावी दृष्टि से कार्यक्रमों का रोड मैप बनाना...

भाजपा महिला मोर्चा ने चुनावी दृष्टि से कार्यक्रमों का रोड मैप बनाना किया शुरू

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा ने बैठक कर, चुनावी दृष्टि से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों का रोड मैप बनाना शुरू किया है। जिसमें योजनाओं की जानकारी और उनके लाभ आम महिलाओं को दिलाने की प्रतिबद्धता से काम करने का संकल्प लिया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई महिला मोर्चा पदाधिकारी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने विस्तृत चर्चा की। जिसमें उन्होंने पदाधिकारियों से विभिन्न संगठनात्मक विषयों और आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी नव नियुक्त टीम की जिम्मेदारी है, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ सभी महिलाओं तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाना। उन्होंने विभिन्न वर्गों की महिलाओं को साथ जोड़ने की प्रतिबद्धता पर काम करते हुए पार्टी जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं पर केंद्रित योजनाओं के जरिए देश की करोड़ों महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने का काम लगातार किया है। राज्य में धामी सरकार ने भी हमारे प्रदेश में महिलाओं की भलाई के लिए अनेकों योजनाओं पर काम किया है । आगे भी हमारी सरकार इस काम को जारी रखेगी, लेकिन इन योजनाओं का लाभ गरीब और वंचित वर्ग तक पहुंचे इसके लिए मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ता घर घर पहुंचना होगा। जिसके लिए कार्यक्रमों से अलग एक मुहिम में निरंतर जुटकर हमे काम करना होगा।
आज मोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने बैठक में इसी संकल्प के साथ आने कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। इस अवसर पर रुचि भट्ट ने बताया कि इसी क्रम में वे कल से कुमाऊं प्रवास पर जा रही हैं। जिसमें वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम महिलाओं से व्यापक पैमाने पर जुड़ने का प्रयास करेंगे। वहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवास के दौरान, शीघ्र महिला मोर्चा जिला और मंडल कार्यकारिणी गठन पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में मोर्चे की प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव, प्रदेश मीडिया संयोजक डाक्टर दिव्या नेगी समेत अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments