Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने किया क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील

मंत्री जोशी ने किया क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील

किच्छा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत आज किच्छा विधानसभा क्षेत्र जवाहर नगर में  16 प्रतापपुर में जिला पंचायत सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर जितेंद्र गौतम के समर्थन में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अंत्योदय के मूलमंत्र पर कार्य करती है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र गौतम एक योग्य, शिक्षित  जनसेवाभावी युवा हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और यदि जमीनी स्तर पर जनप्रतिनिधि मजबूत होंगे, तो राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से भाजपा के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी प्रतापपुर निवासी हरेंद्र आर्या सहित दर्जनभर से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई। उन्होंने कहा कि इस पंचायत चुनाव में भाजपा और एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रतापपुर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी जितेंद्र गौतम, मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, हरेंद्र आर्या, जिला मंत्री दिग्विजय खाती, आशीष, टीकम सिंह, गीता कांडपाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments