Latest news
महिला कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर हुई बैठक में चर्चा व्यावसायिक शिक्षा का नया हब बनेगा पैठाणीः डाॅ. धन सिंह रावत लेखक गाँव में साउथैम्पटन विश्वविद्यालय ब्रिटेन के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. ‘निशंक’ से की भेंट ऑपरेशन सिंदूर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगाः सीएम स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्र जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 201 शिकायतों पर प्रशासन ने की त्वरित सुनवाई आईसीसीसीसी सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क स्वास्थ्य जाचों में की कटौती मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 256 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति देहरादून जिले में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 9080 मामलों का निस्तारण

[t4b-ticker]

Tuesday, May 12, 2026
Homeउत्तराखण्डमहिला कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर हुई...

महिला कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर हुई बैठक में चर्चा

मसूरी। कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस मसूरी की अध्यक्ष व पालिका सभासद जससवीर कौर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा विभिन्न वार्डों में वार्ड अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मौजूद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने आहवान किया कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, पार्टी संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, एवं जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हांेने कहा कि आगामी समय में विधानसभा चुनाव होने है, जिसको ध्यान में रखकर महिला कार्यकर्ता सक्रिय होकर कार्य करें व पार्टी की रीति नीति को जनता के बीच ले जायें, व पार्टी को मजबूत करने में सहयोग करे। उन्होंने कहाकि शीघ्र ही महिला कांग्रेस की विभिन्न वार्डों में कार्यकारणी गठित की जायेगी व बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य किया जायेगा। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस कार्यकत्री सरिता, सोनिया, विजय लक्ष्मी कोली, सुदेश सैनी, समीन खान, रुबीना अंजुम, रिया, संगीता भंडारी, राजेश्वरी डोभाल, सुधा भंडारी एवं सुनीता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments