Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने डोईवाला स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि...

राज्यपाल ने डोईवाला स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बैसाखी पर्व के शुभ अवसर पर आज डोईवाला स्थित श्री गुरु सिंघा सभा गुरुद्वारा में श्रद्धापूर्वक माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने गुरबाणी का श्रवण किया और गुरुद्वारा परिसर में उपस्थित संगत को बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन अत्यंत सौभाग्यशाली है, क्योंकि यह खालसा सृजन दिवस भी है। उन्होंने कहा कि गुरुओं द्वारा उच्चारित बाणी, जिसे श्री गुरु ग्रंथ साहिब में संकलित किया गया है, हमारे जीवन के लिए एक महान मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के ‘एकम’ शब्द ने हमें एकता और अखंडता का जो मूल मंत्र प्रदान किया है, उसे हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments