Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने प्रशासनिक, विकासात्मक एवं पर्यटन संबंधी स्थिति की समीक्षा की

राज्यपाल ने प्रशासनिक, विकासात्मक एवं पर्यटन संबंधी स्थिति की समीक्षा की

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन नैनीताल में कुमाऊं मंडल एवं नैनीताल जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर क्षेत्र की प्रशासनिक, विकासात्मक एवं पर्यटन संबंधी स्थिति की समीक्षा की।
राज्यपाल ने सर्वप्रथम कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत से मंडल से जुड़े प्रमुख विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यटन सीजन के चलते नैनीताल में पर्यटकों का अत्यधिक दबाव देखा जा रहा है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने ट्रैफिक जाम की स्थायी समस्या के समाधान हेतु दीर्घकालिक योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि नैनीताल के अतिरिक्त वैकल्पिक पर्यटन स्थलों को विकसित कर पर्यटक दबाव को संतुलित किया जाना चाहिए, जिससे समग्र पर्यटन विकास सुनिश्चित हो सके।  राज्यपाल ने आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी वंदना और एसएसपी पी.एन. मीणा से जिले में चल रहे विकास कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुविधा, स्थानीय नागरिकों की सहूलियत और क्षेत्रीय विकास के लिए सभी योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments