Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल से सिख प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल से सिख प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को लोक भवन में सिख प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में उत्पन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से संवेदनशीलता एवं प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य सरकार, मुख्यमंत्री तथा शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परिस्थितियों को जिस संतुलित और संवेदनशील तरीके से संभाला गया, वह समाज की एकता और अखंडता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
राज्यपाल ने कहा कि सिख पंथ ने सदैव ‘राष्ट्र प्रथम’’ तथा ‘‘सरबत दा भला’’ (सबका भला) की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ने हमेशा ‘‘अतिथि देवो भवः’’ की परंपरा का पालन करते हुए सभी श्रद्धालुओं और आगंतुकों का खुले मन से स्वागत किया है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है तथा सभी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ऋषिकेश के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, सिंह सभा डोईवाला के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, सिंह सभा देहरादून के अध्यक्ष गुरबक्स सिंह राजन, गुरुद्वारा रेसकोर्स के अध्यक्ष बलबीर सिंह साहनी एवं सिंह सभा नूनावाला के अध्यक्ष ओंकार सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments