Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य मे बेहतर चल रही यात्रा के खिलाफ वातावरण बना रही कांग्रेसः...

राज्य मे बेहतर चल रही यात्रा के खिलाफ वातावरण बना रही कांग्रेसः चौहान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश मे बेहतर चल रही यात्रा और पर्यटक स्थलों की भीड़ से जहाँ युवा और आम जन उत्साहित हैं तो वहीं कांग्रेस द्वारा बनाया जा रहा नकारात्मक वातावरण निराशाजनक है। चौहान ने कहा कि हेली सेवाएं मानकों के तहत संचालित होती है। नागरिक उड्डयन विभाग एव्ं युकाडा के अंतर्गत यात्रा उड़ान के लिए अनुमति एवं टेंडर द्वारा चिन्हित ऑपरेटर का एक ही मानक तय होता है जिसमें डीजीसीए जो भारतवर्ष की एकमात्र नागरिक उद्यान से संबंधित नोडल एजेंसी है। उसमें कहीं विभाग/इंटरनल डिपार्टमेंट  होते हैं जोकि एयरक्राफ्ट चाहे वह एयरलाइन हो या प्राइवेट हेलीकॉप्टर और इंजीनियर हो या पायलट सभी की लाइसेंसिंग वही देखते हैं उन्हीं का प्रमाण पत्र देखते हुए और ऑडिट जो डीसीए करती है उसके आधार पर ऑपरेटर को चिन्हित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई कुछ घटनाएं जो हेलीकॉप्टरों के साथ में हुई है और यात्रियों को असुविधा पहुंची है उनके कार्यों की जांच चल रही है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं किसी की गलती से ना घटे उसे पर नए मानकों को लागू कर रही है। अगर इन एक्जिस्टिंग ऑपरेटर द्वारा यदि कोई त्रुटि हुई है या जानबूझकर की गई है उन पर नियम अनुसार कार्यवाही होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी के द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और सुविधाएं  मुहैया कराने के लिए समय समय पर कड़े निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि
वेदर और तकनीकी गड़बड़ी से निपटना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन  सरकार अपने तरफ से यात्रियों की सुरक्षा के लिए निष्पक्ष रूप से इन पर जांच करेगी और आने वाले समय में इन उड़ानों को और सुरक्षित बनाने का प्रयास करती है।
उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा हो या कैंची धाम अथवा राज्य के अन्य पर्यटक स्थलों मे प्रति वर्ष टूरिस्ट की भीड़ बढ़ती जा रही है। राज्य मे अच्छी सड़के, वायु यातायात तथा रहने ठहरने की व्यवस्था से बाहरी राज्यों से आने वाले लोग अधिक उत्साह से राज्य की और रुख कर रहे हैं। इससे न केवल राज्य मे युवाओं को रोजगार मिल रहा है, बल्कि राज्य की छवि देश के बेहतर पर्यटन राज्य के रूप मे भी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य हित के मुद्दों पर भी राजनीति करती रही है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। नकारात्मक वातावरण बनाकर वह राज्य हितों के साथ न्याय नही कर रही है। हालांकि कांग्रेस के दुष्प्रचार के बावजूद टूरिस्ट की संख्या मे प्रति वर्ष अनुमान से अधिक इजाफ़ा हो रहा है। कांग्रेस को पर्यटन प्रदेश की ओर बढ़ रहे प्रदेश की छवि को लेकर नकारात्मक वातावरण बनाने से परहेज की आवश्यकता है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व मे राज्य आगामी दशक का श्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा मे अग्रसर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments