Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह पर राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित

राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह पर राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के अवसर पर राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस स्वल्पाहार कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने राज्य सूचना आयोग की दो पुस्तकों का विमोचन किया। सूचना आयोग की पहली पुस्तक ‘‘सशक्त नागरिकः सफल लोकतंत्र-उत्तराखण्ड में सूचना का अधिकार अधिनियम के 20 वर्ष’’ में पूर्व व वर्तमान मुख्य सूचना आयुक्तों, राज्य सूचना आयुक्तों, आयोग के अधिकारियों, प्रशासन अकादमी नैनीताल आदि के द्वारा दिए गए संदेश व लेखों को संकलित किया गया है। संकलित संदेश व लेख उत्तराखण्ड प्रदेश में सूचना का अधिकार अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए किए गए प्रारंभिक प्रयासों तथा आयोग की 20 वर्षों की उपलब्धियों को उजागर करने एवं उनका सार प्रस्तुत किया गया है।
दूसरी पुस्तक एक ‘‘मार्गदर्शिका’’ के रूप में प्रकाशित की गयी है जिसमें अधिनियम के प्रावधानों को सरल, बोधगम्य और व्यावहारिक स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे सूचना आवेदन, उसके निस्तारण और अपील की प्रक्रियाएं निर्धारित समयावधि के भीतर कुशलतापूर्वक पूर्ण हो सकें। यह मार्गदर्शिका न केवल लोक सूचना अधिकारियों व प्रथम अपीलीय अधिकारियों के लिए एक व्यावहारिक संदर्भ दस्तावेज के रूप में कार्य करेगी, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया को अधिक सुलभ और संरचित बनाएगी।

इस अवसर पर उन्होंने ‘‘हिस्ट्री ऑफ उत्तराखण्ड’’ पुस्तक का भी विमोचन किया। ओ. सी. हाण्डा द्वारा लिखित यह पुस्तक उत्तराखण्ड के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को सरल रूप में बताती है। पुस्तक में कत्यूरी, चंद और गढ़वाल राजवंशों से लेकर आज तक की यात्रा इसमें शामिल है। लोक कथाओं पर आधारित यह किताब देवभूमि की विरासत से पाठकों को जोड़ती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments