Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डरोपवे निर्माण को लेकर तेजी से चल रही कार्यवाहीः डीएम

रोपवे निर्माण को लेकर तेजी से चल रही कार्यवाहीः डीएम

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम जैसे विषम परिस्थितियों वाले क्षेत्र में कार्य करना किसी चुनौती से कम नहीं है। यहां माइनस डिग्री में भी कार्य में जुटे रहना आसान काम नहीं है। धाम मेंं द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण के कार्य चल रहे हैं और यहां विकास और नव-निर्माण की दिशा में कार्य तेज़ी से जारी हैं। द्वितीय चरण के तहत पुनर्निर्माण योजनाओं में अब तक कई कार्यों की रूपरेखा मूर्त रूप ले चुकी है और जल्द ही सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम की दूरी को कम करने को लेकर रोपवे का निर्माण कार्य भी तेजी के साथ शुरू हो जाएगा।
शनिवार को जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि द्वितीय चरण के अंतर्गत तीर्थ पुरोहितों के आवास, रेन शेल्टर, सीवरेज प्लांट, कंट्रोल एंड कमांड सेंटर सहित कई विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी के तट पर म्यूज़ियम और शिव उद्यान का निर्माण कार्य चल रहा है, जो केदारनाथ की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को और सशक्त करेगा। वहीं अब तक 23 तीर्थ पुरोहित आवास बन चुके हैं, जबकि 70 आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने बताया कि केदारनाथ में निर्मित अस्पताल भवन पूरी तरह संचालित हो गया है, जिससे तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं में भी सुधार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। आगामी 23 अक्टूबर को भगवान केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसी क्रम में शनिवार को भैरव देवता मंदिर के कपाट भी विधिवत रूप से बंद कर दिए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments