Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डलक्सर रेंज कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए वन्यजीवों की सुरक्षा व अवैध...

लक्सर रेंज कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए वन्यजीवों की सुरक्षा व अवैध कटान रोकने के निर्देश

हरिद्वार। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने वन विभाग के लक्सर रेंज कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने पेड़ों के अवैध कटान और वन्य जीवों के शिकार पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद् के उपाध्यक्ष दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि वन विभाग के लक्सर रेंज कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक की. राज्यमंत्री ने कहा सरकार वनों और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए योजना बनाकर कार्य कर रही है। इस दिशा में कई महत्तवपूर्ण कदम उठाए गए हैं. इनका सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है। राज्यमंत्री ने कहाकि दीपावली पर उल्लू और कछुआ जैसे वन्य जीवों का शिकार बढ़ जाता है। ऐेसे में विभागीय अधिकारी कर्मचारी वन क्षेत्र में लगातार गश्त करें। पेड़ों के अवैध कटान पर भी लगाम कसने की बात उन्होंने कही. उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याएं भी सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। रेंज कार्यालय के जर्जर भवन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए शीघ्र ही शासन से बजट उपलब्ध कराकर नये भवन और सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष अंबरीश गर्ग, जितेंद्र चौधरी, शिवम त्यागी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments