Latest news
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, विधौली और रानीपोखरी में पांच निर्माण सील देहरादून महायोजना-2041ः सातवें दिन जीआरडी यूनिवर्सिटी में उमड़ी जनभागीदारी अस्पताल में भर्ती होने पर भी पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेयः रेखा आर्या लोक संवर्धन पर्व के चैथे दिन पांडवास बैंड की मनमोहक लोक-फ्यूजन प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग... देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा हर वर्ग को लेकर आगे चलना है राहुल गांधी की सोचः डॉ. अनिल जय हिन्द मुख्य सचिव ने स्रोत पर कचरे का पृथक्कीरण कार्य शतप्रतिशत सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश मुख्य सचिव ने ली पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक

[t4b-ticker]

Wednesday, July 15, 2026
Homeउत्तराखण्डलेखक गाँव में साउथैम्पटन विश्वविद्यालय ब्रिटेन के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. ‘निशंक’ से...

लेखक गाँव में साउथैम्पटन विश्वविद्यालय ब्रिटेन के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. ‘निशंक’ से की भेंट

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक गाँव के संस्थापक डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से लेखक गाँव, देहरादून में यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन के प्रतिनिधिमंडल प्रो. साबू पद्मदास, प्रो. प्रकाश चंद कांडपाल एवं ओएनजीसी के पूर्व महाप्रबंधक दुर्गा सिंह भंडारी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा, वैश्विक शिक्षा, समावेशी विकास, सांस्कृतिक चेतना तथा हिमालयी समाज और लोकजीवन से जुड़े विविध विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। लेखक गाँव के साहित्यिक, सांस्कृतिक और चिंतनशील वातावरण ने इस संवाद को और भी प्रभावशाली बनाया। भेंट के दौरान भविष्य में यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन के विद्यार्थियों के अध्ययन भ्रमण हेतु लेखक गाँव आगमन को लेकर सकारात्मक सहमति भी बनी। यह पहल भारतीय संस्कृति, लोकपरंपराओं और हिमालयी जीवन-दर्शन को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। लेखक गाँव प्रशासन ने इस भेंट को दोनों देशों के शिक्षा एवं संस्कृति से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग और समझ बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments