Latest news
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश टनकपुर से मुख्यमंत्री ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष ज्वाइनिंग से भाजपा का धारचूला विजय अभियान शुरू दून में रोबोटिक सर्जरी के भविष्य पर विशेषज्ञों ने की विस्तृत चर्चा “फूलदेई” पर मासूम मुस्कान और लोक संस्कृति से महका भाजपा मुख्यालय एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण प्लान इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर ने राज्यपाल से की भेंट विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला उद्यमियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई

[t4b-ticker]

Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तराखण्डवन और खनन तस्करों के वाहन सरकारी संपत्ति घोषित, हुए नीलाम

वन और खनन तस्करों के वाहन सरकारी संपत्ति घोषित, हुए नीलाम

हल्द्वानी।  प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन में लिप्त 8 वाहनों को राजसात (सरकारी संपत्ति) घोषित कर दिया है। इन वाहनों को भारतीय वन अधिनियम 1027 के तहत राजसात घोषित करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि डिवीजन के अलग-अलग रेंजों में वन अपराध में लिप्त तस्करों के पकड़े गए वाहन बड़ी संख्या में खड़े हैं। कई ऐसे वाहन हैं जो सालों पुराने हो चुके हैं।
इन वाहनों के स्वामियों के नहीं आने के बाद वाहनों के चेचिस नंबर के माध्यम से उनकी तलाश की गई। जिसके बाद वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा गया था। वाहन स्वामी की ओर से कोई उत्तर नहीं मिलने पर विभाग ने इन वाहनों को सरकारी संपत्ति घोषित किया। जिसके तहत विभाग को करीब 10 लाख रुपए की राजस्व की प्राप्ति हुई है। डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने बताया कि नीलामी में पूरी तरह से प्रदर्शित बढ़ती गई जहां करीब 50 लोगों ने नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया. विभाग द्वारा निर्धारित मूल्य से दोगुना का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन और लकड़ी तस्करी के मामले में जो भी वाहन पकड़े जा रहे हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताएं कि कई और ऐसे वाहन हैं जिनको सरकारी संपत्ति घोषित कर उनका भी नीलाम किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments