Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डसूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने...

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने की भेंट

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने अध्य्क्ष अजय राणा और महामंत्री योगेश सेमवाल के नेतृत्व में शनिवार को सूचना एवं लोक संपर्क निदेशालय में महानिदेशक बंशीधर तिवारी से भेंट की। इस दौरान श्री तिवारी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को चुनाव में जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के नए भवन निर्माण की प्रक्रिया को लेकर वार्ता की। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्रेस क्लब भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है और इसे शीघ्र पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं, अध्यक्ष अजय राणा ने सूचना महानिदेशक के समक्ष पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रखते हुए उनके शीघ्र निवारण का आग्रह किया। इस पर सूचना महानिदेशक ने स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया कि पत्रकारों की हर प्रकार की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा।
सूचना महानिदेशक ने कहा कि मीडिया कर्मियों के हित में विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि उत्तरांचल प्रेस क्लब का भवन निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो, इसके लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, महामंत्री योगेश सेमवाल, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा एवं मीना नेगी, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, कार्यकारिणी सदस्य रश्मि खत्री, ओम प्रकाश (ओपी) जोशी तथा मनवर रावत आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments