Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeहादसासेना के तीन ट्रक हुए दुर्घटनाग्रस्त, कई जवान घायल

सेना के तीन ट्रक हुए दुर्घटनाग्रस्त, कई जवान घायल

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। पिथौरागढ़ के अस्कोट थाना क्षेत्र में सेना के काफिले में चल रहे तीन ट्रक एक के बाद एक कर हादसे का शिकार हो गये, जिसमें कई जवान सवार थे। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक कार और एक बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही सेना के तीन जवान भी घायल हुए है जिन्हे उपचार के लिए पिथौरागढ़ रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार भारतीय सेना की आठ गाड़ियों का काफिला चंपावत से धारचूला की ओर जा रहा था। तभी आगे राशन लेकर चल रहा सेना का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। तभी एक कार और बोलेरो चालक अपनी गाड़ी खड़ी कर पलटे ट्रक में फंसे सेना के जवानों को निकालने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहा सेना का दूसरा ट्रक भी अनियंत्रित हो गया, जिसने कार और बोलेरो को टक्कर मार दी। जिसके बाद सेना का दूसरा ट्रक भी पलट गया। ऐसे ही तीन ट्रक एक के बाद एक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में तीन जवान घायल बताये जा रहे है जिन्हे पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर हल्द्वानी में कालाढूंगी थाना क्षेत्रांतर्गत बीतीे देर रात एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में जा गिरा। जिसमें सवार तीन पर्यटक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि पर्यटक नैनीताल घूम कर वापस लौट रहे थे, तभी उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments