Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसैनिकों के सम्मान में 14 मई को देहरादून में आयोजित होगी भव्य...

सैनिकों के सम्मान में 14 मई को देहरादून में आयोजित होगी भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा

देहरादून। भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस के सम्मान में बुधवार, 14 मई को प्रातः 7ः00 बजे से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अगुवाई में शौर्य स्थल चीड़ बाग से शहीद स्मारक गांधी पार्क तक भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर शौर्य तिरंगा यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर मंगवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विकास भवन सभागार में रेखीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देशित किया कि शौर्य तिरंगा यात्रा की रूपरेखा के अनुसार सभी अधिकारी तैयारियों को समय से पूरा करें। तिरंगा यात्रा से देश की एकता, अखंडता और सैन्य सम्मान का संदेश दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में शौर्य तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करने की अपील की है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, अपर नगर आयुक्त हेमंत कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मनोज कुमार शर्मा, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, सीईओ वीके ढोढियाल, डीएसओ केके अग्रवाल, सीवीओ डा. विध्याधर कापडी सहित रेखीय विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments