Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्र

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्र

काशीपुर। सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए सूर्या रोशनी लिमिटेड ने अपने काशीपुर यूनिट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों, स्थानीय समुदाय और सहयोगियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना था। शिविर में लगभग 100 यूनिट रक्त संग्रहित किए गए। यह शिविर प्रमाणित मेडिकल टीमों के सहयोग से आयोजित किया गया, जहां सभी सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का विशेष ध्यान रखा गया।
काशीपुर इकाई की यह पहल स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर सूर्या रोशनी लिमिटेड के यूनिट हेड दृ काशीपुर, शुभम चमोली ने कहा, “हम मानते हैं कि सकारात्मक बदलाव की शुरुआत जमीनी स्तर से होती है। काशीपुर यूनिट में आयोजित यह रक्तदान शिविर समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सेवा भावना को दर्शाता है। इस नेक कार्य में कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी बेहद प्रेरणादायक रही।”
काशीपुर इकाई स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और समावेशी विकास जैसे क्षेत्रों में विभिन्न सामुदायिक पहलों के माध्यम से लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments